हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल में अभी समय लगेगा। प्लांट में हाइड्रोजन गैस तैयार करने में आ रही खामी को अभी तक दूर नहीं किया गया है। हालांकि ट्रेन में हाइड्रोजन गैस भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कड़ाके की ठंड के कारण हाइड्रोजन गैस की पाइप में नमी आ गई थी। अब पाइपों में नमी की मात्रा लगभग खत्म हो गई है। इंजन में भरी गई हाइड्रोजन गैस को खाली कर नई गैस भरी जा रहा है।
उम्मीद है कि फरवरी माह के शुरुआत में ट्रेन का ट्रायल हो सकता है, टेस्टिंग लगातार तेजी पकड़ रही है। बाहर से टैंकर में आई नई हाइड्रोजन गैस को इंजन में भरा जा रहा है। इसके अलावा गैस में नमी आने के कारण सैंपल जांच के लिए अलग-अलग लैब में भेजे गए।