फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पहले पति तो फिर पत्नी ने निगला जहर, दोनों की मौत, बेटे ने बताया पिता की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

Mon, 02 May 2022 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

बेटे ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। व्यक्ति ने जहर निगलने के बाद परिवार वालों को बताया पर गंभीरता से नहीं लिया। हालत बिगड़ने पर संभाला तो पता चला।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के रधाना गांव में सोमवार को एक दंपती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। हालांकि 52 वर्षीय सत्यवान ने जहरीला पदार्थ निगलकर परिवार के सदस्यों को बताया पर उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कुछ समय बाद सत्यवान की तबीयत बिगड़ती देख उनकी 50 वर्षीय पत्नी गुड्डी ने भी जहरीला पदार्थ निकल लिया। परिजन दोनों को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 
गांव रधाना निवासी मोहित ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके 52 वर्षीय पिता सत्यवान की करीब एक साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को परिवार के लोग मकान के बाहर गली में बैठे हुए थे। कुछ समय बाद उसके पिता कमरे में चले गए और थोड़ी देर के बाद बाहर आकर कहा कि उसने गेहूं में रखने के लिए लाया गया जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

थोड़ी देर के बाद जब तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें संभाला। इसी दौरान उसकी मां गुड्डी भी कमरे में गईं और उन्होेंने भी सल्फास की गोलियां निगल लीं। दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दंपती की मौत के मामले में परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवा उनको सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें