फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शाॅर्ट सर्किट व सिलेंडर फटने से घर में लगी आग

Mon, 17 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी36: जला हुआ मकान दिखाता हुआ कालू। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। उपमंडल के गांव ऐंचरा खुर्द में शनिवार देर रात एक घर में अचानक आग लगी। आग इतनी भयंकर थी कि पूरा घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर दमकल मौके पर पहुंची व करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता। आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी अपना काफी सहयोग किया। ग्रामीण अपने प्रयासों से घर में सो रहे लोगों को बाहर निकालने में कामयाब हो गए अन्यथा जान का भी भारी नुकसान हो सकता था। आग लगने का कारण पहले शाॅर्ट-सर्किट और बाद में सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव ऐंचरा खुर्द निवासी कालू अपने परिवार के साथ मकान में सो रहा था और उसके पिता सुखबीर परिवार के सदस्यों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे घर के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे धुआं आसपास के घरों तक पहुंच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कालू के परिवार को बताया कि घर से धुआं निकल रहा है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घरों में लगे सबमर्सिबल पंपों को चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उधर घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे तक मशक्कत करके आग पर काबू पाया। आग के कारण ऊपर से नीचे तक पूरा मकान ध्वस्त हो गया।
घर के मालिक कालू और उसके पिता सुखबीर ने बताया कि उनका इस आग में दो बाइक, चक्की, गंडासा, आठ कट्टे जीरी, गेहूं की दो टंकी, तीन संदूक, सात-आठ तोले सोना, कपड़े, 30 हजार रुपये की नकदी, फर्नीचर, दो इंवर्टर, दो कूलर जलकर खाक हो गए। वहीं पशु भी आग की चपेट में आ गए। गांव के सरपंच रामकिशन ने शासन व प्रशासन ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें