जींद। कारोबार की रंजिश में छोटे ने बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वह भाई का काम अच्छा चलने से रंजिश रखता था। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। दूसरी तरफ, पुलिस की सुस्त कार्रवाई से नाराज परिजनों ने रविवार दोपहर जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर मृतक के भाई समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दुर्गा कॉलोनी निवासी कैलाश ने बताया कि उसके पिता राममेहर (41) और चाचा सोनू अलग-अलग सुअर फार्म चलाते थे। उनके पिता का काम अच्छा चल रहा था। इस बात से चाचा सोनू उनसे रंजिश रखते थे। पिता ने 15 फरवरी को 15 सुअर बेचे थे। इससे चाचा नाराज थे। शनिवार की रात को राममेहर की सोनू के साथ कहासुनी हुई थी। आरोप है कि देर रात जब राममेहर रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे तो ओवरब्रिज पर सोनू ने अपने बेटों व अन्य के साथ उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
आरोप... 15 घंटे तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रही
हत्या के बाद रविवार दोपहर तक भी पुलिस पोस्टमार्टम कराने नागरिक अस्पताल नहीं पहुंची। इससे नाराज परिजनों ने जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि हत्या रात के वक्त हुई थी। लेकिन, पुलिस 15 घंटे बीतने के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। आरोप लगाया कि बयान भी तोड़ मरोड़कर लिखा जा रहा है। पुलिस कार्रवाई के बजाय उन्हें लटकाए हुए है। आरोपियों की गिरफ्तार के भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वान देकर खुलवाया जाम
इधर, जाम लगने की सूचना पर चौकी प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। इस दौरान करीब आधा घंटे जाम लगा रहा। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वर्जन-
-बेटे की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मनीष कुमार, प्रभारी, शहर पुलिस थाना, जींद
16जेएनडी26-मृतक राममेहर का फोटो।
16जेएनडी26-मृतक राममेहर का फोटो।
16जेएनडी26-मृतक राममेहर का फोटो।
16जेएनडी26-मृतक राममेहर का फोटो।