फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएम दौरे के बाद बुझीं हाईमास्ट और तिरंगा लाइटें, फिर अंधेरे में डूबे शहर के मुख्य मार्ग

विज्ञापन
03जेएनडी20: रविवार रात को आठ बजे गोहाना रोड पर बंद स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
जींद। पीएम मोदी के 17 जुलाई के जींद दौरे से पहले शहर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। मुख्य मार्गों, चौकों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरंगा थीम की सजावटी लाइटों के साथ स्ट्रीट लाइटें भी पूरी तरह चालू कर दी गई थीं। कार्यक्रम के बाद करीब दो सप्ताह तक शहर रात में जगमगाता रहा लेकिन अब फिर शहर के कई प्रमुख मार्ग अंधेरे में डूबने लगे हैं।
विज्ञापन

गोहाना रोड और नए बस अड्डे के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। रात के समय इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण दृश्यता काफी कम हो जाती है। सबसे अधिक दिक्कत गोहाना रोड और नए बस अड्डे के सामने आती है जहां देर रात तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
अंधेरे के कारण सड़क किनारे या बीच में घूम रहे बेसहारा पशु समय रहते दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। गोहाना रोड पर रात के समय गाय और सांडों के झुंड अक्सर सड़क पर बैठे या घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

रोशनी नहीं होने के कारण तेज रफ्तार वाहन चालक अचानक सामने आए पशुओं से बचने के प्रयास में संतुलन खो सकते हैं। नए बस अड्डे के सामने दोनों ओर खाली पड़ी जमीन होने के कारण भी पशुओं का सड़क पर आना-जाना अधिक रहता है। ऐसे में यह मार्ग दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील बन गया है।
प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान पूरे शहर में रोशनी की बेहतर व्यवस्था की गई थी। तिरंगा लाइटों के साथ स्ट्रीट लाइटें लगातार जल रही थीं, जिससे रात में भी सुरक्षित आवागमन संभव हो रहा था। अब कई स्थानों पर लाइटें बंद होने से फिर वही पुरानी समस्या सामने आ गई है। इससे पहले शहर के अन्य हिस्सों में भी कई बार स्ट्रीट लाइटें बंद रहने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
स्ट्रीट लाइटें सुंदरीकरण का हिस्सा नहीं, सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम
स्ट्रीट लाइटें केवल सुंदरीकरण का हिस्सा नहीं हैं बल्कि सड़क सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। रोशनी रहने से दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है और अपराध की घटनाओं पर भी अंकुश लगता है। शहर के मुख्य मार्गों पर हर रात हजारों वाहन गुजरते हैं इसलिए इन मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था सुचारु रहना बेहद जरूरी है।
बाक्स
बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराया जाए। साथ ही नियमित निगरानी की व्यवस्था भी बनाई जाएगी, ताकि किसी खराबी की स्थिति में तुरंत मरम्मत हो सके। इस काम के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे। फिलहाल लाइट बंद होने की जानकारी नहीं थी। अब इनको दोबारा से चालू करवाया जाएगा। -सुशील भुक्कल, ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें