फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की मार, फरियादियों की कतार

विज्ञापन
ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर में हो रही स्पार्किंग। फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते बढ़ रहे बिजली के कटों लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। शहर की हर कालोनी में 20 से 30 मिनट बाद कट लग रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी लाइन के ओवरलोड होकर फ्यूज जलने की बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में गर्मी बढने के कारण 34.10 लाख यूनिट बिजली खपत भी बढ़ी है। इसके अलावा पिछले तीन दिन में शहर में बिजली के कटों के अलावा ट्रांसफार्मर जलने या फिर कम लाइट आने की निगम के पास 1100 शिकायतें दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन

बिजली के लगातार लग रहे कटों के कारण मंगलवार को मनोहरपुर, शहर के सफीदों गेट व राजपुरा गांव में लोगों ने जाम लगाकर बिजली सुचारू करने की मांग की थी। पिछले छह दिन में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते अब 87.99 लाख यूनिट बिजली के खपत हो रही है। 23 जून के बाद लगातार बिजली खपत बढना शुरू हुई थी। इसमें 23 जून को 53.89 लाख यूनिट खपत हुई, जबकि 24 जून को एक साथ 12 लाख यूनिट बढ़कर 65.10 लाख यूनिट खपत हुई। इसके बाद यह लगातार बढ़ती गई। जिसमें 25 जून को 71.10 लाख, 26जून को 78.03, 27 जून को 80.93 लाख, 28 जून को 87.99 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई, जबकि 29 जून को भी 88 लाख यूनिट खपत हुई। बिजली निगम के आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह में 34.10 लाख यूनिट की बढ़ोतरी होने के बाद भी परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है।
एक शिकायत का समाधान नहीं दूसरी हो रही तैयार
बिजली निगम के पास इतनी ज्यादा शिकायतें हो रही हैं कि पहली का समाधान होने से पहले ही दूसरी शिकायत आ जाती है। जिसके चलते निगम के कर्मचारी दिन रात फाल्ट निकालने में लगे रहते हैं, लेकिन पूरे शहर में लाइट सुचारू नहीं चल पा रही। मंगलवार रात को शहर की कई कालोनियों में लंबे कट लगे। जिसके कारण रातभर लोगों ने निगम के अधिकारियों को फोन कर सुधार के लिए शिकायतें दीं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के कारण बिजली खपत ज्यादा बढ़ रही है। जिसके कारण केबल शॉट हो रही है। इसके अलावा वोल्टेज भी कम हो जाती है। उन्होंने लोगों से कहा कि घरों में एसी व अन्य बिजली के उपकरण व्यर्थ में न चलाएं, ताकि बिजली को सुचारू चलाने के लिए निगम को परेशानी न हो। लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए निगम के कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें