फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य कर्मचारी 23 को करेंगे प्रदर्शन

Wed, 18 Dec 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एलटीसी नहीं मिलने के विरोध में 23 दिसंबर को स्वास्थ्य कर्मी रोष प्रदर्शन करेंगे। सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान प्रदीप लाठर, सचिव गुरनाम सिंह, वरिष्ठ उप प्रधन सुदेश रानी और वित्त सचिव अमरजीत ने बताया कि प्रशासन को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद अभी तक केवल 16 लाख का बजट जारी किया गया है, जोकि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। अब भी सैकड़़ों स्वास्थ्य कर्मी बजट के अभाव में एलटीसी के लाभ से वंचित हैं, जबकि सरकार वर्ष 2020-23 ब्लॉक की एलटीसी का लाभ देने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की हुई है।
उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों अधिकारियों से आह्वान किया कि एलटीसी के लाभ देने की अवधि समाप्त होने से पूर्व सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को यह लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों के लंबित एसीपी के मामलों का तुरंत समाधान करने, समय पर वेतन देने, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के नाम पर कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पर बुलाने की बजाय स्वास्थ्य संस्था अनुसार बैठक लेने, टीकाकरण कार्य सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट को आनलाइन करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी को इंटरनेट युक्त मोबाइल सिम और लैपटॉप उपकरण उपलब्ध करवाने, शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को आनलाइन करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर का प्रबंध करने की भी मांग की गई। उन्होंने बताया कि यदि स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें