फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जूतों की सेल लगाने वाले से छीन 30 हजार रुपये

Wed, 18 Dec 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी28: पिल्लूखेडा मंडी में जूतों की सेल का तंबू जहां पर वारदात को अंजाम दिया गया। स्रोत ​श
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा मंडी में रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात को जूतों की सेल लगाने वाले युवक से चार युवकों ने 30 हजार रुपये छीन लिए। उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के अकबरपुर सुनैटी निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि वह दो महीने से पिल्लूखेड़ा मंडी में जूतों की सेल लगा रहे हैं। मंगलवार रात में सेल स्थल पर बनाए गए तंबू में उनका साथी विशाल सो रहा था। उसकी जेब में बेचे गए जूतों के 30 हजार रुपये थे। रात लगभग ढाई बजे चार युवक आए और उनके तंबू में घुसकर विशाल को दबोच लिया और उसकी जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए। चारों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि उनको इस मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

18जेएनडी28: पिल्लूखेडा मंडी में जूतों की सेल का तंबू जहां पर वारदात को अंजाम दिया गया। स्रोत श

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें