फोटो 05जेएनडी12-लोक अदालत में बंदी की सुनवाई करते हुए सचिव अमित सिहाग। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष पूनम सुनेजा के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर और जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव अमित सिहाग ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।
शिविर में चिकित्सकों की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच की गईं और संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा स्वच्छता अपनाने की सलाह दी गई। लोक अदालत में तीन मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया, जिनमें से दो का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
वहीं एक विचाराधीन बंदी को अंडरगोन अवधि का लाभ देते हुए अन्य कोई मामला लंबित न होने की स्थिति में तत्काल रिहा करने के आदेश दिए गए। प्राधिकरण सचिव ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता और अपील के अधिकार की जानकारी दी। इस अवसर पर एसपी दीपक शर्मा, काउंसलर रोबिन और अनिल जैन भी मौजूद रहे।