फोटो 05जेएनडी01-महिला के आत्महत्या मामले में सिल्लाखेड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची जीआरपी। संवाद
- फोटो : एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीण
जींद। पानीपत रेलमार्ग स्थित सिल्लाखेड़ी स्टेशन के पास बुधवार को महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बुधवार दोपहर पानीपत से जींद आ रही पैसेंजर ट्रेन जब सिल्लाखेड़ी स्टेशन पर पहुंची तो करीब 37 वर्षीय महिला ट्रेन के आगे कूद गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। जांच अधिकारी एएसआई कपिल ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है।