सोमबीर नेशनल स्तर पर कबड्डी का खिलाड़ी था। वह 12वीं पास था तथा कई कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। 21 वर्षीय सोमबीर उर्फ भोला प्रतिदिन की तरह शाम को गांव के ही स्टेडियम में प्रेक्टिस करने के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही उसकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई।
जींद के गांव गांगोली निवासी 21 वर्षीय एक कबड्डी खिलाड़ी सोमवार शाम को सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोमबीर नेशनल स्तर पर कबड्डी का खिलाड़ी था। वह 12वीं पास था तथा कई कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। 21 वर्षीय सोमबीर उर्फ भोला प्रतिदिन की तरह शाम को गांव के ही स्टेडियम में प्रेक्टिस करने के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही उसकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। इसमें सोमबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमबीर के भाई की एक साल पहले हृदयघात से मौत हो गई थी। अब उसकी एक बहन ही रह गई है।