फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चालक से मारपीट कर लूट लिया ऑटो रिक्शा

Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोहतक नेशनल हाईवे पर अनूपगढ़ गांव के पास सोमवार की सुबह तीन बदमाशों ने चालक से मारपीट कर ऑटो रिक्शा लूट लिया और फरार हो गए। बदमाशों ने पटियाला चौक से ऑटो रिक्शा किराये पर किया था। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मारपीट करने तथा लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पटियाला चौक स्थित सावित्री नगर निवासी श्याम लाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे ऑटो रिक्शा लेकर सवारी लेने के लिए पटियाला चौक पर गया था। वहां पर उसे तीन युवक मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी रिश्तेदारी में गांव अनूपगढ़ जाना है। फिर वह तीनों को ऑटो रिक्शा में बैठाकर अनूपगढ़ के लिए चल दिए। जब वह अनूपगढ़ गांव पहुंचने वाले थे तो उन्होंने ऑटो रिक्शा को रुकवा लिया। उन्होंने जबरदस्ती उसे नीचे उतार दिया और उसके साथ मारपीट की। फिर वह ऑटो रिक्शा लूटकर फरार हो गए। जांच अधिकारी मोनिका ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मारपीट करने तथा लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें