फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: खापों ने कहा- माता-पिता की सहमति पर 18 साल हो बेटी की शादी की उम्र, समगोत्र व गांव में ही विवाह को न मिले मान्यता

Thu, 23 Dec 2021 11:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पंचायत में कुछ खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि पूरे देश में सामाजिक व्यवस्थाएं एक जैसी नहीं हैं। ऐसे में यह विषय राज्यों के अधीन होना चाहिए। साथ ही तय किया कि हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव की मांग को लेकर खापे अभियान चलाएंगी। 
विज्ञापन
जींद में खापों की पंचायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करना सही है लेकिन माता-पिता की सहमति से होने वाली शादियों के लिए उम्र 18 साल ही रखी जानी चाहिए। यह फैसला गुरुवार को जींद के अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में हुई प्रदेशभर की खापों की पंचायत में लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा ने की। 

विज्ञापन


खाप के फैसलों की जानकरी देते हुए ढांडा ने बताया कि समगोत्र, एक ही गांव व साथ लगते गांव (गुहांड) में होने वाली शादियों को मान्यता नहीं दी जानी चाहिए। इसके लिए भी सरकार को कानून बनाना चाहिए। पंचायत में तपों से प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। सांगवान खाप की तरफ से दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान और कुंडू खाप की तरफ से पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल शामिल हुए। 

दिनभर खाप प्रतिनिधियों ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने के केंद्र सरकार के फैसले पर मंथन किया। कुछ वक्ताओं शादी की उम्र 21 साल करने को गलत ठहराया तो कुछ ने इसे सही फैसला बताया। इसके पक्ष में खाप चौधरियों ने कहा कि इससे लड़के-लड़कियों के भाग कर शादी करने के मामलों में कमी आएगी। वहीं विरोध में कहा कि इससे समाज में दुष्कर्म व आन के लिए हत्या जैसे मामले और अधिक बढ़ेंगे। 
विज्ञापन


खापों ने कहा कि सरकार को इस प्रकार के विषयों पर समाज का पक्ष भी लेना चाहिए। इस दौरान धमतान तपा के प्रधान डॉ. प्रीतम नैन, खेड़ा खाप से सतबीर पहलवान, टेकराम कंडेला, पूनिया खाप से एडवोकेट जितेंद्र छात्तर, बिठमड़ा समैण खाप से सूबे सिंह समैण, सविता आर्य, कंडेला खाप से ओमप्रकाश कंडेला, धर्मपाल कंडेला, डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, तुलसी ग्रेवाल, सुरेश कोथ, सिक्किम सफाखेड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें