फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: 25 लाख रुपये हड़प दी जान से मारने की धमकी, पति-पत्नी पर केस दर्ज

Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, जींद

सार

जींद में जमीन बेचने के नाम पर एक दंपत्ती ने 25 लाख रुपये हड़प लिए। व्यक्ति ने जब पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पति-पत्नी पर केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पीड़ित को आश्वासन दिया था कि वे जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम करवा देंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

32 कनाल 11 मरला जमीन का एक दंपत्ती ने पहले इकरारनामा करवाकर 25 लाख रुपये ले लिए और बाद में जमीन नाम नहीं करवाई। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी की। अलेवा थाना पुलिस ने खांडा निवासी सत्यवान और उसकी पत्नी सुदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा निवासी संजय ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में 28 सितंबर को बताया था कि उसने खांडा निवासी दंपत्ती से नौ जुलाई 2020 को 32 कनाल 11 मरले जमीन का इकरारनामा किया था। जिसकी कुल कीमत 48,82,500 रुपये बनती थी। इसके लिए उसने दंपत्ती को 25 लाख रुपये दिए थे। जिसमें उसने 10 जुलाई 2020 को 20 लाख रुपये चेक के माध्यम से और पांच लाख रुपये नकद सत्यवान की पत्नी सुदेश और बलजीत की मौजूदगी में दिए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-रेवाड़ी: हनीट्रैप में महिला गिरफ्तार, अश्लील वीडिया बना कपड़ा व्यापारी को किया ब्लैकमेल, मांगे 50 लाख

पहले दिए आश्वासन, बाद में मुकर गए
इकरारनामा सत्यवान की पत्नी सुदेश की सहमति के अनुसार हुआ था। इकरारनामा 9 जुलाई 2020 को नोटरी पब्लिक वकील से तसदीक करवाया गया था। जिसमें 32 कनाल 11 मरला जमीन की रजिस्ट्री का समय आठ जुलाई 2021 तय हुआ था। वह रजिस्ट्री करवाने को लेकर सत्यवान का पूरा दिन तहसील में इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं पहुंचा। उसके बाद उन्होंने सत्यवान के घर पर जाकर रजिस्ट्री करवाने की बात की। जिसमें सत्यवान उसको आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा: छोटे व्यापारियों को मिलेगा दो लाख रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री ने व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में की घोषणा

आखिरी में उसको सत्यवान तथा उसकी पत्नी सुदेश ने रुपये देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि अलेवा निवासी संजय की शिकायत पर खांडा निवासी दंपत्ती के खिलाफ धोखाधड़ी कर 25 लाख रुपये हड़पने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें