भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर। विज्ञप्ति
- फोटो : Jind
जींद। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि रहे हैं और आगे भी रहेगा। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में किसान हित से जुड़े मुद्दों पर बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार कृषि कानूनों से असहमत किसानों की बात मानते हुए संसद में इन कृषि कानूनों को वैधानिक रूप से वापस ले लेगी। भविष्य में सभी की सहमति से किसान हित में सुधारवादी नीति को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक हालात सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं बनाकर प्रभावी ढंग से लागू की गई हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन क्रेडिट कार्ड, नीम कोटेड यूरिया, जिला स्तर पर सूक्ष्म सिंचाई योजना, बाजार उपलब्ध कराने के लिए ई-मंडी प्रणाली, सॉयल हेल्थ कार्ड, अटल किसान पेंशन योजना, जोखिम फ्री खेती के लिए भावंतर भरपाई योजना फसल बीमा योजना सहित कई किसान हितैषी काम किए हैं।