फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के खिलाफ लड़कियां पहली बार फ्रंटफुट पर

विज्ञापन
हैजटैग सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी के लिए एक युवती द्वारा भेजी गई सेल्फी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। बदलते समय में लड़कियों ने सोशल मीडिया पर हैजटैग सेल्फी अगेंस्ट डॉवरी पोस्ट करते हुए दहेज की खिलाफ शुरुआत की है। पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने पिछले दिनों सेल्फी अगेंस्ट डॉवरी पोस्ट करने की अपील की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि जिन्होंने बिना दहेज के शादी की है और जो युवक-युवतियां दहेज का लेन देन नहीं करेंगे वह भी हैजटैग के साथ सेल्फी पोस्ट करें। पिछले एक सप्ताह में 820 लड़कियों ने देश के हर कोने से सेल्फी अगेंस्ट डॉवरी पोस्ट की हैं। सुनील जागलान ने बताया कि ऐसे युवा युवतियों व जोड़ों को सेल्फी विंड डॉटर फाउंडेशन की तरफ से अवॉर्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है, अगर इसमें सकारात्मक प्रयास व एहसास भी शामिल हो जाएं। अभी यह अभियान पूरे महीने चलेगा और फिर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। अब समाज को दहेज की बुराई से बचाने के लिए इसमें हमें भागीदारी कर नई पीढ़ी को दहेज मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें