फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 14 जून तक आधार कार्ड अपडेट कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड को अपडेट करवाने की अंतिम तिथि 14 जून तक है।
विज्ञापन

नागरिक स्वयं भी वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर भी इसे अपडेट कराया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने पिछले 10 सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, वे समय रहते अपडेशन करा लें ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने और अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं उस पर नाम और जन्मतिथि सही होनी चाहिए। इसे अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें