15जेएनडी17: बेडी बचाओ - बेटी पढ़ाओ की शपथ लेती महिलाएं और स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
जींद। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाया।
जिला स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों की संयुक्त टीम ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया और बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने की शपथ भी दिलाई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अभिभावकों को गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण योजना की जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि 14 से 15 साल की किशोरियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं। संवाद