15जेएनडी16: नए कानून के विरोध में मनरेगा मजदूर देशव्यापी हड़ताल की तैयारी करते हुए। स्रोत कर्मच
जींद। मनरेगा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के दर्जनों गांवों में मनरेगा मेट मजदूर यूनियन और ग्रामीण मजदूर संगठनों ने केंद्र सरकार के नए कानून वीबीजी रामजी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जलालपुर कलां, जाजवान, रूपगढ़, बीबीपुर और जुलानी सहित कई गांवों में मजदूरों ने पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
सीटू के राज्य कमेटी सदस्य राजेश जलालपुर कलां और जिला सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि नया कानून मजदूरों को पूंजीपतियों की गुलामी की ओर धकेलने वाला और संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार 125 दिन के रोजगार का खोखला दावा कर रही है जबकि हकीकत कुछ और है। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी 800 रुपये करने और साल में 200 दिन काम की गारंटी देने की मांग उठाई। मांग की कि काम की कानूनी गारंटी को बजट पर निर्भर न किया जाए।