फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले को लेकर चौथी मेरिट लिस्ट की प्रक्रिया हुई शुरू

विज्ञापन
कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई । - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। आईटीआई में दाखिले को चौथी मेरिट लिस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईटीआई में चौथी मेरिट लिस्ट के लिए खाली सीटों की लिस्ट जारी कर दी गई।
विज्ञापन

कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में अभी 22 ट्रेड में 872 में से 274 सीट खाली हैं। इस बार दाखिले को लेकर पांचवीं ओपन काउंसिलिंग भी होगी। इसमें भाग लेने वाले छात्रों के लिए किसी तरह का आरक्षण लागू नहीं होगा। सभी विद्यार्थियों को जनरल कैटेगरी में गिना जाएगा। मेरिट के आधार पर दाखिला होगा। अगर किसी विद्यार्थी का दाखिला पहली तीन मेरिट लिस्ट में से किसी भी मेरिट लिस्ट में हो चुका और उसे अपनी मनपसंद ट्रेड नहीं मिली है और वह अपनी ट्रेड बदल कर चौथी मेरिट लिस्ट में दाखिला लेना चाहता है तो लड़के 500 रुपये और लड़कियां 250 रुपये जुर्माना भरकर अगली काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। वहीं राजकीय व निजी आईटीआई में पांचवीं ऑनलाइन दाखिला काउंसिलिंग के लिए आवेदन पत्र तीन नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

पांचवीं कक्षा काउंसलिंग नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसमें कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगा। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने कहा कि पांचवीं काउंसिलिंग के लिए खाली सीटों का ब्योरा 21 नवंबर को जारी किया जाएगा। 22 व 23 नवंबर को विकल्प के संसोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 24 नवंबर को मेरिट सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद 24 से 26 नवंबर तक आईटीआई स्तर पर विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच और फीस भरने का समय रहेगा। इस प्रकार तीन काउंसिलिंग में 600 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।
विज्ञापन

सीटों का ब्योरा
ट्रेड का नाम कुल सीट बची हुई सीटों की संख्या
कारपेंटर 48 16
कोपा 48 07
ड्राफ्टमैन सिविल 24 05
ड्राफ्टमैन मैकेनिकल 20 07
ड्रेस मेकिंग 40 24
इलेक्ट्रिशियन 80 13
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 48 11
फ ीटर 60 20
मशीनिस्ट 40 14
मैकेनिक मोटर व्हीकल 24 05
मैकेनिक ट्रैक्टर 40 17
मैकेनिक डीजल इंजन 24 07
पेंटर जनरल 20 10
प्लंबर 48 22
आरएसी 24 04
सेविंग टेेेक्नोलॉजी 40 31
स्टेनोग्राफर हिंदी 48 06
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी 48 07
टेक्निशियन पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स 24 09
टर्नर 20 04
वेल्डर 40 15
वायरमैन 40 15
कुल 872 274
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें