फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा पकड़ने के मामले में तीन साल बाद चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्ष पहले गुलकनी गांव के पास ट्रक में 456 किलोग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। अब इस मामले में सदर थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे हिसार जिले के डाटा गांव निवासी प्रताप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पहले सूचना के आधार पर गुलकनी गांव के पास नाकेबंदी कर ट्रक में 456 किलोग्राम गांजे के साथ मोठ लुहारी निवासी कपिल व डाटा गांव निवासी राजेश को गिरफ्तार किया था। यह दोनों हांसी से ट्रक के अंदर बने केबिन में रखकर 456 किलोग्राम गांजा सप्लाई करने के लिए निकले थे। लेकिन सूचना मिलने पर ट्रक समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गांजा विशाखापट्टनम से लाया गया था। इस मामले में पुलिस ने विशाखापट्टनम निवासी सप्लायर मुरलीधर को भी गिरफ्तार किया था। अब इसमें फरार चल रहे हिसार के डाटा गांव निवासी प्रताप गिरफ्तारी की है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें