फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार शिक्षक समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह उचाना के पुराने बस स्टैंड पर पालवां गांव की तरफ खड़ी एक कार में नरवाना की तरफ से आ रही दूसरी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगने के बाद सड़क पर खड़ी कार कई फीट उछलकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार चार शिक्षकों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आननफानन में नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी को हिसार के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में दबलैन गांव निवासी जसबीर, डूमरखां गांव निवासी राजेश, उदयपुर गांव निवासी नरेश, खेड़ी मसानियां गांव निवासी सचिन और कुचराना गांव निवासी अमित है। चारों शिक्षक मेवात में कार्यरत हैें।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद किसान नेता आजाद पालवां, रामनिवास, वीरेंद्र व अनूप ने कहा कि घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए। यहां पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। काफी देर तक चिकित्सक के आने का इंतजार भी करते रहे, लेकिन कोई भी चिकित्सा सुविधा उनको नहीं मिली। यहां एंबुलेंस से सभी पीड़ितों हिसार भेजा गया। हाईवे पर दुर्घटना होती रहती हैं। ऐसे में यहां पर इमरजेंसी में चिकित्सक होना चाहिए। इसकी मांग को लेकर 28 सितंबर को एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुशील गर्ग ने कहा कि अस्पताल में एक ही चिकित्सक कार्यरत है। इन दिनों टीकाकरण का काम चल रहा है, ऐसे में रात को किसी चिकित्सक की ड्यूटी नहीं होती।
विज्ञापन

उचाना चौकी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के बयान अब तक दर्ज नहीं हो सकें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें