एंबुलेंस से उतारतीं रितू लाठर। संवाद
- फोटो : Jind
एनडीपीएस के मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष अर्बन एस्टेट निवासी रितू लाठर की शनिवार को जेल में तबीयत बिगड़ गई। जहां से उन्हें जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि उन्हें जब अस्पताल लाया जा रहा था तो उन्होंने जेल के अंदर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस दौरान अस्पताल पहुंची अपनी मां से लाठर ने कहा कि मां मुझे बचाओ, जेल में मेरे को ज्यादा प्रताड़ना दी जा रही है।
रितू लाठर को एक वर्ष पहले एनडीपीएस के मामले में जिला अदालत ने 15 वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी। उसी समय से वह सजा काट रही है। शनिवार को जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में दवाई की ज्यादा मात्रा लेने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने बताया कि रितू लाठर की डिप्रेशन की दवा चल रही है। ज्यादा मात्रा में दवा लेने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्रताड़ना के आरोप निराधार हैं। किसी को भी प्रताड़ित नहीं किया जाता है।
एंबुलेंस से नीचे उतर कर मां से मिलती रितु लाठर। संवाद- फोटो : Jind