फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार एक दिन में 179 लोग कोरोना से हुए ठीक, तहसीलदार सहित 72 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन
घरों के बाहर क्वारंटीन का पर्चा चस्पा करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना के तहसीलदार, नागरिक अस्पताल में काउंसलर और जींद के एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र की संचालिका समेत 72 लोगों को बुधवार को कोरोना से संक्रमित पाया गया। तहसीलदार के संक्रमित मिलने के कारण उचाना लघु सचिवालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र को भी बंद कर दिया है। बुधवार को मिले 72 कोरोना पॉजिटिव के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1129 पर पहुंच गया है। बुधवार को जिले में पहली बार सबसे अधिक 179 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक रिकवरी का यह सबसे बड़ा आंकड़ा। जिले में कुल 633 लोग कोरोना को अब तक मात दे चुके हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 484 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार उचाना के 57 वर्षीय तहसीलदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गांधी नगर स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र की संचालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नागरिक अस्पताल में एक काउंसलर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नरवाना की मिर्धा पत्ती निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, आर्य नगर नरवाना निवासी 36 वर्षीय युवक, हथो गांव निवासी 52 वर्षीय महिला, शामदो निवासी 35 वर्षीय महिला, अर्बन एस्टेट निवासी 32 व 27 वर्षीय युवक, दो वर्षीय एक बच्ची, 33 और 21 वर्षीय युवक, कृष्णा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक, 50 व 62 वर्षीय व्यक्ति, मनोहरपुर निवासी 38 वर्षीय युवक, जींद शहर निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय युवक, 47, 35 और 30 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। वहीं उझाना निवासी 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उचाना में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में लगेगा कार्यालय
एसडीएम डॉ. राजेश कोथ ने कहा कि उचाना में तहसीलदार के कोरोना संक्रमित आने के बाद उपमंडल कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। दो दिन तक उपमंडल कार्यालय के जरूरी कार्य पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में निपटाए जाएंगे। इसके अलावा कार्यालय के सभी कर्मचारियों का कोरोना सैंपल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें