फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार शौच करने गया, चोर गल्ला लेकर फरार

विज्ञापन
दुकानदार से मामले की जानकारी लेते थाना प्रभारी देवीलाल। - फोटो : Jind
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित घोड़ा पुली मोड़ पर एक खल भंडार की दुकान से अज्ञात युवक गल्ला लेकर फरार हो गए। इस दौरान दुकानदार राजकुमार वर्मा दुकान से उठकर शौच के लिए गया था। इतनी देर में ही युवक आया और 30 हजार रुपये की नकदी समेत गल्ला उठाकर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार राजकुमार वर्मा ने कहा कि उसके गल्ले में 30 हजार रुपये, बैंक की पासबुक और कुछ अन्य जरूरी कागजात थे। वह दुकान से केवल पांच मिनट के लिए ही गया था। जब वह वापस दुकान पर आया तो उसे दुकान का गल्ला गायब मिला। दुकान के अंदर लाल मिर्ची पाउडर भी पड़ा था। इससे साफ है कि आरोपी पहले ही रेकी में लगे हुए थे। यदि दुकानदार दुकान में भी होता तो भी आरोपी वारदात को अंजाम जरूर देते। लाल मिर्ची पाउडर पड़ा होने से साफ है कि दुकानदार की आंखों में लाल मिर्ची डालने की आरोपियों ने पहले ही योजना बना रखी थी। वर्मा ने मामले की सूचना तुरंत शहर थाना पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद नाकाबंदी करके आसपास की सड़कों पर आरोपियों को तलाश शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर आरोपी को जल्द काबू किया जाएगा।

दुकान के अंदर पड़ा लाल मिर्ची पाउडर दिखाता दुकानदार।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें