जींद। घर में घुसकर नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने के दोषी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. चंद्रहास की अदालत ने पांच वर्ष का कारावास और साढ़े 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को पांच माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पांच सितंबर 2022 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव का ही अनवर दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया था। व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि अनवर पिछले छह माह से उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करता आ रहा है। जब उन्होंने विरोध जताया तो आरोपी ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अनवर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. चद्रहास की अदालत ने आरोपी अनवर को दोषी करार देते हुए पांच साल का कारावास तथा साढ़े 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।