फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह पहले लुदाना गांव में शराब ठेके के सेल्समैन पर बंदूक के बट से हमला कर 22 हजार और मोबाइल लूटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुदाना गांव स्थित शराब ठेके का 19 अप्रैल की रात को ताला तोड़कर अंदर सो रहे सेल्समैन को बंदूक के बट से वार कर 22590 रुपये व मोबाइल लूटने के आरोपी निजामपुर निवासी रवि को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में लुदाना ठेके के सेल्समैन राकेश ने बताया था कि 19 अप्रैल की रात को 12 बजे तीन युवकों ने शराब ठेके के दरवाजे को धक्का मारकर तोड़ दिया और उसके सिर पर बंदूक के बट से वार कर 22590 रुपये और मोबाइल लूट लिया था। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें