जुलाना। करसोला रोड के पास स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव निवासी सुमेर ने बताया कि वह जुलाना में करसोला रोड के पास बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। रविवार सुबह छह बजे दुकान को बंद करके गया था। लगभग सात बजे उसके पास आसपास के दुकानदारों का फोन आया कि उसकी दुकान में आग लग गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान में रिपेयरिंग होने के लिए पहुंची 21 बाइक जल गई। दुकान में रखा लाखों रुपये का स्पेयर पार्ट्स भी जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।