फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जुलाना में बीएसएनल एक्सचेंज में लगी आग; करोड़ों का नुकसान, 52 गांवों की सेवाएं बाधित

Wed, 19 Jul 2023 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के जुलाना में बीएसएनल एक्सचेंज में अज्ञात कारणों से लगी आग में के करोड़ों के उपकरण जल गए। बीएसएनल एक्सचेंज के एसडीओ संजय रोहिल्ला ने बताया कि एक्सीडेंट के अंतर्गत आने वाले 17 टावर और 52 गांव की बीएसएनएल की सेवाएं बाधित हो गई है।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के जुलाना कस्बे की बीएसएनल एक्सचेंज में अज्ञात कारणों से रात के समय आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक एक्सचेंज के करोड़ों के उपकरण जलकर राख हो चुके थे।

विज्ञापन


बैंकिंग व अन्य सेवाएं भी बाधित
बीएसएनल एक्सचेंज के एसडीओ संजय रोहिल्ला ने बताया कि आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। एक्सीडेंट के अंतर्गत आने वाले 17 टावर और 52 गांव की बीएसएनएल की सेवाएं बाधित हो गई है। इसके अलावा बैंकिंग व अन्य सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आग अज्ञात कारणों से लगी है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें