फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए लगाई तीसरी मेरिट लिस्ट

Wed, 19 Jul 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिलेभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अब तक दाखिले के लिए दो मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी हैं। इसमें आईटीआई में कुल 896 में से 399 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। आईटीआई में अब भी 497 सीटें रिक्त हैं। तीसरी मेरिट लिस्ट में जितने छात्रों का नाम आया है, उनके दस्तावेजों की जांच 21 जुलाई तक होगी और 22 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकेेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद आईटीआई में चौथी काउंसिलिंग के लिए रिक्त सीटों की जानकारी 24 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद 24 से लेकर 26 जुलाई तक विभाग द्वारा पोर्टल खोला जाएगा। इसमें विद्यार्थी विषय बदलाव के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं 28 जुलाई को चौथी मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच तीन अगस्त तक होगी। वहीं विद्यार्थी चार अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। तीसरी मेरिट लिस्ट में भी 13 ट्रेेडों की मेरिट लिस्ट सौ प्रतिशत या सौ प्रतिशत से ऊपर रही। इनमें कारपेंटर, कोपा, ड्राफ्टसमैन सिविल, ड्राफ्टसमैन मैकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, आरएसी तकनीशियन, पलम्बर, स्टेनो हिंदी, स्टैनो इंग्लिश, वेल्डर और वायरमैन ट्रेड रही।



यह रही विभिन्न विषयों की मेरिट लिस्ट

ट्रेड

कुल सीट
भरी सीट

खाली सीट

उच्चतम मेरिट
न्यूनतम मेरिट

कारपेंटर

48
4

44

105

51.2

कोपा
48
32

16
103ण्6
73

ड्राफ्ट्समैन सिविल
24
16

08

100

65

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल
20
10

10

100

74.4

ड्रेस मेकिंग

40
15

25

86.6

40.8

इलेक्ट्रिशियन
80
59

21

105

96

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
48
22

26

97.6

76.8

फिटर

40
20

20

105

92.6

फिटर ड्यूल

20
9

11

88.6

55.4

जियो इनफार्मेशन असिस्टेंट 24 9

11

73.6

59

मशीनिस्ट

40
16

24

93.6

58.2

आरएसी टेक्नीशियन
24
11

13

100

73.6

मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल 24
11

13

99.6

62.8

मैकेनिक ट्रैक्टर
40
7

33

91

34

मैकेनिक डीजल इंजन
24
15

9

99.6

91.2

मैकेनिक डीजल इंजन ड्यूल 24 10

14

97

63.2


पेंटर

20
3

17

70

54.4

प्लंबर

48
15

33

105

47.2

सिलाई

40
2

38

65.8

61.4

स्टेनो हिंदी

48
34

14

102.8

86.4

स्टेनो अंग्रेजी

48
38

10

105.0

82

टीपीईएस
24
8

16

88.6

60

टर्नर

20
5
15


87

64.2

वेल्डर

40
11
29


105

67.2

वायरमैन

40
17
23


103

67



कोट

आईटीआई में 25 ट्रेड में निर्धारित 896 सीट में से 399 सीट पर दाखिला हो चुका है और तीसरी काउंसिलिंग के लिए 497 सीटें रिक्त बची हुई थी। तीसरी मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नाम आया है, वह अपने दस्तावेजों की जांच करवा कर 22 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल गोयल प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें