फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला टीचर ने प्राचार्य पर लगाया शारीरिक शोषण करने का आरोप

Sat, 07 Dec 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर ने प्राचार्य पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मामला डेढ़ साल पुराना है। पीड़िता ने कहा कि प्राचार्य ने उसे होटल में ले जाकर खाना खिलाने के लिए कहा। उसके पास इसका सबूत भी है। पीड़िता ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से प्राचार्य उसको स्कूल के ही एक अन्य टीचर के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रहा है, जबकि उसे मामले की जानकारी तक नहीं है। हालांकि इन सभी आरोपों को प्राचार्य ने गलत बताया है। महिला टीचर ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले स्कूल में प्राचार्य ने एक अध्यापक के खिलाफ किसी मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी। प्राचार्य उन पर उस टीचर के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बना रहा था। वह उस टीचर के मामले के बारे में नहीं जानती थी, इसलिए उसने बयान देने से मना कर दिया। इस पर प्राचार्य उससे रंजिश रखने लगा। महिला टीचर ने बताया कि मई 2023 में उसने शिक्षा विभाग की एक अधिकारी को मौखिक शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इसके बाद जनवरी में इसकी शिकायत डीसी को शिकायत दी गई थी। इसके बाद तत्कालीन सीईओ को जांच सौंपी गई थी। इस मामले में एडीसी विवेक आर्य का कहना है कि मामले की जांच सीनियर महिला अधिकारी कर रही है। तत्कालीन सीईओ डॉ. किरण को सौंपी गई थी, जो अब उचाना में एसडीएम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें