फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अविश्वास प्रस्ताव से पहले भाजपा में शामिल हुईं जिला परिषद चेयरपर्सन

Sat, 07 Dec 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी19-पानीपत में चेयरपर्सन मनीषा रंधावा और उनके पति को पार्टी सदस्यता ग्रहण करवाते मुख्यमं
विज्ञापन
जींद। अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने पति के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार, महीपाल ढांडा, चेयरमैन कर्मबीर सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन मनीषा रंधावा विस चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। भाजपा में जाने से मनीषा रंधावा को अविश्वास प्रस्ताव पार पाने की उम्मीद जगी है। भाजपा में शामिल होने का उनको कितना फायदा मिलेगा यह तो 13 दिसंबर को पता चलेगा।
मनीषा रंधावा के सिर पर चेयरपर्सन का ताज जजपा के समर्थन से सजा था। उस दौरान जजपा-भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार में शामिल थी। मनीषा रंधावा के चेयरपर्सन पद को लेकर मुकाबला भाजपा समर्थित उम्मीदवार से था। उसमें उन्होंने एक मत से जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-जजपा का गठबंधन टूट गया था।
विज्ञापन

मनीषा रंधावा ने भी जजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पूर्ण बहुमत में आने के बाद अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

07जेएनडी19-पानीपत में चेयरपर्सन मनीषा रंधावा और उनके पति को पार्टी सदस्यता ग्रहण करवाते मुख्यमं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें