सफीदों। पानीपत रोड स्थित एक ढाबे के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पाजू खुर्द गांव निवासी सुरेंद्र (32) की मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव पाजू खुर्द निवासी सुरेंद्र व उसका बेटा बाइक पर सवार होकर उरलाना गांव जा रहे थे। जैसे ही वे दोनों पानीपत रोड पर पहुंचे तो पानीपत की ओर से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। साथ ही उसके बेटे की गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। सफीदों थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच की जा रही है।