फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम भेजा मांगों का ज्ञापन

विज्ञापन
तहसीलदार जय सिंह को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना। विभिन्न मांगों को लेकर किसान नेताओं ने एसडीएम ऑफिस के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा है। तहसीलदार जय सिंह को किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के साथ विभिन्न मांगों का ज्ञापन उनको भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सी-2 फार्मूला के तहत एमएसपी की गारंटी कानून बनाने, किसान आंदोलन में मौत का ग्रास बने किसानों को शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिवार के सदस्य को नौकरी, आर्थिक मदद देने के साथ-साथ दिल्ली में मौत का ग्रास बने किसानों के स्मारक बनाने के लिए जमीन देने की मांग की है। किसान आंदोलन में दर्ज हुए मामलों को रद्द करने, बिजली संशोधन बिल 2020-2021 को वापस लेने, पराली जलाने पर दर्ज हुए मुकदमों को रद्द करने, लखीमपुर खीरी, यूपी की घटना में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को पद से बर्खास्त करने, मजदूरों के चार लेबर कोड कानून रद्द करने की मांग की गई। इस अवसर पर बलिंद्र सिंह, साधुराम गिल, बलबीर बड़ौदा, ज्ञानी राम व कुलबीर मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें