फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से किसान की गई जान

विज्ञापन
21जेएनडी02-मृतक अनिल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जींद। गोहाना मार्ग पर निडानी गांव के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान निडानी निवासी 40 वर्षीय अनिल के तौर पर हुई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
वीरवार देर शाम को निडानी निवासी अनिल बाइक पर सवार होकर खेत में गया था। इसके बाद वह करीब साढ़े नौ बजे खेत से वापस चल पड़ा। गांव के बस अड्डे के पास एक दुकान पर उसने बाइक रोकी और वह सामान लेने के लिए बाइक से उतरने लगा, तभी शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह दूर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि मृतक एक लड़का और लड़की के पिता थे। वह ठेके पर जमीन लेकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें