फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फतेहगढ़ गांव में रोटावेटर के नीचे आने से किसान की मौत

Tue, 18 Jul 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फतेहगढ़ गांव में घटनास्थल पर खड़ा ट्रैक्टर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में रोटावेटर के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान की मौत से गांव में मातम छा गया। फतेहगढ़ गांव निवासी राजबीर (40) रविवार को देर शाम खेत में धान की रोपाई के लिए खेत में रोटावेटर से जुताई करने के लिए गया था। अचानक संतुलन बिगड़ने से किसान राजबीर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर के नीचे आ गया।
आसपास के लोगों ने उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया, जहां से उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। राजबीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राजबीर की मौत से गांव में मातम छा गया। राजबीर के परिवार में दो लड़के हैं। राजबीर की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किसान की मौत रोटावेटर के नीचे आने से हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

-समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें