फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लिपिक हड़ताल... ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, रजिस्ट्री के सभी काम बंद

Tue, 18 Jul 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। क्लेरिकल वेलफेयर एसोसिएशन की पे ग्रेड 35,400 रुपये करवाने की मांग को लेकर सोमवार को भी लघु सचिवालय के बाहर हड़ताल जारी रही। लिपिकों की हड़ताल के चलते शस्त्र लाइसेंस नवीकरण, वाहन पंजीकरण, नए ड्राइविंग लाइसेंस व ड्राइविंग लाइसेंस नवीकरण, रजिस्ट्री के कार्य लंबित हैं। इससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा है और इन कार्यों के नहीं होने से आमजन भी परेशान है।

जिला प्रधान सुशील लाठर ने बताया कि जिले में एक हजार के करीब शस्त्र लाइसेंस नवीकरण, 2200 के करीब वाहन पंजीकरण, तीन हजार के करीब नए ड्राइविंग लाइसेंस व नवीकरण जैसे कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा है। इन इन कार्यों को लेकर जनता परेशान है। इसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार है।
विज्ञापन

टोकन दिए जा रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्री का कार्य भी नहीं हो पा रहा। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। डीसी कार्यालय में रेवेन्यू कोर्ट से संबंधित सभी केस लंबित पड़े हैं। तहसील कार्यालय में 5500 के करीब रजिस्ट्री, विवाह पंजीकरण की फाइलें व अन्य सभी कार्य जिससे सरकार की आमदनी होती है, वह पूर्ण रूप से बंद पड़े हैं। सोमवार को लिपिकों की हड़ताल का मंच का संचालन महिला शक्ति द्वारा किया गया। मंच संचालन में मनीषा, शिखा, सुमन ने अहम भूमिका निभाई और कहा कि लिपिकों की एकमात्र जायज मांग 35,400 रुपये वेतनमान है। जब तक सरकार इस मांग को पूर्ण नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर चरण सिंह, मोनू यादव, सुरेश फौजी, संदीप हुड्डा, देवेंद्र खुंगा, सोहन लाल, सतबीर मौजूद रहे।

ग्रुप डी और पटवारियों समेत अन्य एसोसिएशन ने दिया समर्थन

जिलाध्यक्ष सुशील लाठर ने बताया कि उनकी हड़ताल को पटवारी, ग्रुप डी व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने समर्थन दिया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वजीर ढांडा ने लिपिकों की 35,400 वेतनमान की मांग को समर्थन करते हुए कहा कि लिपिकों की मांग जायज है और सरकार को जल्द इनकी मांग को पूर्ण करना चाहिए।
विज्ञापन


सक्षम युवाओं की भी बढ़ी परेशानी

हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी सक्षम युवाओं को आ रही हैं। क्लर्कों की हड़ताल के कारण सैकड़ों सक्षम युवाओं की फााइल लैप्स हो गई है। अपनी फाइल की मंजूरी या रिजेक्शन की स्थिति जानने के लिए युवा हर रोज जिला रोजगार कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन हड़ताल पर होने के चलते सक्षम युवाओं की भत्ते की फाइल पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें