जींद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जींद के युवा नेता शिबू जिंदल को सोशल मीडिया विभाग हरियाणा का प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार ने सोशल मीडिया विभाग में कई पदों की सूची जारी की। शिबू को जिम्मेदारी मिलने पर युवा कांग्रेसी नेताओं ने खुशी जाहिर की। शिबू जिंदल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ,सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक सुरेंद्र पंवार, कांग्रेस नेता सुरेश गोयत, महावीर गुप्ता का आभार जतााय।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा प्रदेश के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री साबित हुए। उन्होंने अपने शासनकाल में हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर हरियाणा प्रदेश को हर क्षेत्र में पहले स्थान पर ले जाने का काम किया था। भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी है। प्रदेश में बेरोजगार सड़को पर ठोंकरे खाने को मजबूर हैं। किसान व मजदूर दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हैं।