फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नपा सफीदों और जुलाना के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी

Mon, 16 Dec 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि नगर पालिका सफीदों और जुलाना में चुनाव करवाने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। 1 जनवरी 2024 की मतदाता सूची को आधार मानकर इन चुनावों की मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर तक संबंधित क्षेत्र में ड्राफ्ट मतदाता सूची वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन से इस मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां मांगी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में अगर कोई नागरिक अपने दावे पर आपत्तियां दर्ज करना चाहता है तो वह रिवाइजिंग अथॉरिटी के समक्ष 23 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद 27 दिसंबर तक रिवाइजिंग अथॉरिटी इन दावे व आपत्तियों का निपटान करेंगे। 31 दिसंबर तक अगर कोई नागरिक रिवाइजिंग अथॉरिटी के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो वह उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। उन्होंने बताया कि छह जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
इन जगहों पर देख सकते हैं ड्राफ्ट मतदाता सूची

उन्होंने बताया कि संबंधित नगर पालिका सफीदों एवं जुलाना की मतदाता सूची विभिन्न कार्यालयों में प्रदर्शित की जाएगी। कोई भी नागरिक इन कार्यालयों में जाकर मतदाता सूची को देख सकता है। उन्होंने बताया कि यह मतदाता सूची उपायुक्त कार्यालय, संबंधित नगर पालिका के सचिव के कार्यालय, संबंधित एसडीएम सफीदों, जुलाना कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालय, रिवाइजिंग अथॉरिटी के कार्यालय में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें