फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रामीणों ने डीसी से मिलकर मांगे 100 वर्ग गज के प्लॉट

Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी13: गांव में बीपीएल परिवारों को प्लाट व सार्वजनिक शौचालय की मांग को लेकर डीसी से मिलने
विज्ञापन
जींद। अनूपगढ़ गांव में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट की मांग को लेकर ग्रामीण महिला व पुरुष सोमवार को डीसी से मिले।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 40 वर्ष से गांव में किसी भी बीपीएल परिवार को प्लॉट सरकार की किसी भी योजना के तहत नहीं मिला। गांव में उनके पास रिहायशी जमीन कम होने के कारण परेशानी बनी हुई है।
ग्रामीण नसीब, संदीप, राजबीर, रोहताश, दीपक व शैकीन ने बताया कि वह पहले भी कई बार अधिकारियों के पास 100-100 वर्ग के प्लॉट की मांग को लेकर आ चुके हैं, लेकिन आज तक उनको प्लॉट नहीं दिलवाया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास गांव में रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण परेशानी हो रहीहै। इसके अलावा गांव में किसी भी सरकार की योजना के तहत न तो कभी मकानों में शौचालय बनाए गए और न ही सार्वजनिक शौचालय हैं। इसके कारण महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाएं और सभी बीपीएल परिवारों को सरकार के नियमानुसार प्लॉट दिलवाए जाएं। डीसी ने ग्रामीणों की मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद

16जेएनडी13: गांव में बीपीएल परिवारों को प्लाट व सार्वजनिक शौचालय की मांग को लेकर डीसी से मिलने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें