फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्क को 11 वर्ष की कैद और 1.10 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन साल पहले एक किलोग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए विकास नगर निवासी कर्मबीर को एएसजे जसबीर सिंह की अदालत ने दोषी करार देते हुए 11 वर्ष कैद और 1.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं जमा करने के दोषी को 11 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 15 मई 2017 को सूचना के आधार पर विकास नगर निवासी कर्मबीर को एक किलोग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से मामला अदालत में चल रहा था। वीरवार को एएसजे जसबीर सिंह की अदालत ने कर्मबीर को दोषी करार देते हुए 11 वर्ष की कैद और 1.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर 11 माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें