फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बूंदाबांदी और घुमड़ते बादलों ने किसानों की बढ़ाई धड़कन

Tue, 27 Feb 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी19 : आसमान में मंगलवार को पूरा दिन छाए रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को दिनभर मौसम बदला-बदला सा रहा। सुबह बूंदाबांदी हुई तो दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। बादलों को घुमड़ते देख किसानों की धड़कन बढ़ गई। किसानों ने कहा कुछ हद तक बारिश हो तो ठीक है मगर ओलावृष्टि होने पर उनका बहुत नुकसान होगा। बूंदाबांदी तथा बादल छाने से अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 43 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार 2 तथा 3 मार्च को फिर से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार देर रात को मौसम ने करवट ली। देर रात को आकाश में बादल घिर आए और हवा काफी तेज हो गई। कुछ समय के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो रुक-रुक कर सुबह तक जारी रही। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के आसार बने रहे। बीच-बीच में सूर्य भी बादलों के बीच से झांकता रहा। बादलों के छाने तथा बूंदाबांदी से दिन भर मौसम ठंडा बना रहा। इसके चलते तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
एक मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दो व तीन मार्च को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। दिन का तापमान बढ़ेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट आएगी। एक-दो दिन किसान फसलों की सिंचाई रोक दें। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा, जींद।

27जेएनडी19 : आसमान में मंगलवार को पूरा दिन छाए रहे बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें