फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिन में ससुर के बारे में पूछा, रात में घर में घुसकर छेड़छाड़ की

Tue, 27 Feb 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ तथा मारपीट करने के आरोप में सफीदों थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे व सास-ससुर के साथ रहती है। उसके सास-ससुर बुजुर्ग है। 24 फरवरी को उसके ससुर आंख दिखाने के लिए बाहर गए हुए थे। गांव का संजय उनके घर आया और उनके ससुर के बारे में पूछने लगा। बाहर जाने की बात कही तो वह रात में उनके घर में घुस गया और उनका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो जबरदस्ती करने की नीयत से हाथापाई की। उसने शोर मचाया तो उनकी सास उठ गई। इसके बाद संजय उसे व उनकी सास को धक्का देकर भाग गया। सफीदों थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर संजय के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें