जींद । मुख्य अतिथि डीएसपी ऋषभ सोढ़ी ने कहा कि वाहन चलाने से पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। लाइसेंस इस बात का प्रमाण होता है कि चालक को वाहन संचालन का उचित प्रशिक्षण प्राप्त है। बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।
सिपाही ईशा ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बारे में जानकारी दी। बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
नशा मुक्ति टीम के प्रभारी नरेश ढांडा ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि गलत संगत और नशे की लत युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकती है। नशे की शुरूआत अपने ही दोस्तों से होती है। हमें ऐसे दोस्तों से भी सावधान रहने की जरूरत है।
पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा का पढ़ाया पाठ
शहर के मोतीलाल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय एनएसएस शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को साइबर ठगी, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य रविंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर एनएसएस के जिला नोडल हंसबीर रूढ, सुरेंद्र सिंह, विद्यालय स्टाफ, पुलिस विभाग से संदीप, एसआई सुखबीर सिंह व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने बच्चों के सवालों के दिए जवाब
नमन : लाइसेंस क्यों जरूरी है?
जवाब : यह चालक के प्रशिक्षित होने का प्रमाण है।
गोपाल: साइबर ठगी होने पर क्या करें?
जवाब : तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
जतिन : शिकायत करने पर क्या पहचान उजागर होगी?
जवाब : नहीं, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
सोनू : दुर्घटना होने पर क्या करें?
जवाब : तुरंत 112 पर सूचना दें, पुलिस सहायता उपलब्ध कराएगी।
शिवानी: साइबर ठगों से बचने के किया उपाय है?
जवाब : अंजान लिंक नहीं खोलें और किसी लालच में नहीं आए।
फोटो कैप्शन
शहर के मोतीलाल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय एनएसएस शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को नशा नहीं करने, यातायात नियमों की पालना करने व साइबर ठगों के बहकावे में नहीं आने की शपथ दिलवाते मुख्य अतिथि डीएसपी ऋषभ सोढ़ी। संवाद