फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेयजल किल्लत को लेकर जलघर पहुंचे गतौली के ग्रामीण, नारेबाजी की

विज्ञापन
23 जुलाना 01: एसडीएम हो​शियार सिंह को ज्ञापन देते ग्रामीण।
विज्ञापन
जुलाना। गतौली गांव में लंबे समय से चल रही पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के जलघर पहुंचे और सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा, जितेंद्र, रोशनी, सुनीता, पूनम ने कहा कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पिछले काफी समय से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। उपलब्ध कराया जा रहा है पीने का पानी पीने योग्य नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्रामीणों को दिया समाधान का आश्वासन
ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश नैन, नायब तहसीलदार सिराज खान और एसडीएम होशियार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। एसडीएम होशियार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जल्द ही स्थिति में सुधार किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें