फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगूरां पीएचसी में दूर होगी पेयजल किल्लत

विज्ञापन
जुलाना की नई अनाज मंडी की वह जगह जहां पर कॉमन प्लेटफार्म का होगा निर्माण। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नगूरां पीएचसी में पेयजल किल्लत से जूझ रहे कर्मचारियों की आखिरकार स्वास्थ विभाग ने सुध ले ली है। विभाग ने यहां सबमर्सिबल पंप लगाने का निर्णय लिया है। इसपर लगभग 50 हजार रुपये खर्च होंगे। दो सप्ताह से पीएचसी में पीने का पानी नहीं मिल रहा था। अमर उजाला ने 28 जून के अंक में नगूरां पीएचसी में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बंद शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
नगूरां पीएचसी के निर्माण के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने यहां एक सबमर्सिबल पंप लगवाया था। कुछ दिन बाद ही यह सबमर्सिबल पंप खराब हो गया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने नगूरां गांव के जलघर से पानी का कनेक्शन दिया था। अब जलघर का कनेक्शन भी टूट गया था। इस कारण दो सप्ताह से पीएचसी में पीने का पानी नहीं आ रहा था। इस कारण मरीजों व स्टाफ को काफी परेशानी हुई थी। पीएचसी के कर्मचारियों के अलावा मरीजों को पीने के पानी के लाले पड़े हुए हैं। कर्मचारियों को पीने का पानी गांव से लाना पड़ता था। जलघर से मिलने वाली सप्लाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर अवगत कर चुका था लेकिन खराब लाइन को ठीक नहीं किया गया। अब पीएचसी में सबमर्सिबल लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग पर अब पीएचसी में दोबारा सबमर्सिबल लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 50 हजार रुपये का बजट पास किया गया है। सबमर्सिबल लगाने का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया। एक-दो दिन में सबमर्सिबल लग जाएगा। इसके बाद यहां पीने के पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
- नरेंद्र ढांडा , स्वास्थ्य निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें