फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाले गंदगी से अटे नाले, सफाई न होने से रोष

Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी06: नगूरां गांव स्थित रोष प्रकट करते कालोनी के लोग। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव में जींद-असंध बाईपास से लगती कॉलोनी में पंचायत की लापरवाही के चलते नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। नालों की सफाई के लिए पंचायत अधिकारी को कई बार कहा जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नालों की सफाई नहीं होने से कॉलोनी के लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगूरां गांव निवासी दलबीर, चांदी, राजबीर, सूबे सिंह, सुरेंद्र, प्रदीप, सोनू, रामचंद्र ने कहा कि गांव के जींद-असंध बाईपास पर लगती कॉलोनी के नाले काफी समय से गंदगी से अटे पड़े हैं। कॉलोनी के कुछ लोगों ने नालों के ऊपर रैंप बनाए हुए हैं। इसके कारण पानी रुककर नालों के साथ लगते घरों में घुस रहा है। यही नहीं कॉलोनी में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। मामले को लेकर पंचायत तथा संबंधित अधिकारी को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके कारण कॉलोनी में नालों के साथ लगते मकान कभी भी गिर सकते हैं। कॉलोनी के लोगों ने जिला प्रशासन से गंदगी से अटे नालों की साफ-सफाई करवाने के अलावा नालों पर बने रैंप को हटवाने की मांग की है।

नालों की करवाई जाएगी सफाई : सरपंच प्रतिनिधि

नगूरां निबंरान के सरपंच प्रतिनिधि रणधीर नबंरदार ने बताया कि पंचायत ने कई बार नालों की सफाई करवाई है। कुछ लोगों ने नालों को ऊपर रैंप बनाए हुए हैं। इससे नालों का गंदा पानी रुककर मकानों को खराब कर रहा है। इसके लिए दोबारा से पंचायत नालों की सफाई करवाने के अलावा मामले को लेकर बीडीपीओ अलेवा को सूचित करेगी।

28जेएनडी06: नगूरां गांव स्थित रोष प्रकट करते कालोनी के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें