फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सार्वजनिक जगहों पर टोल फ्री नंबर 15100 चस्पा करने के दिए निर्देश

Tue, 29 Oct 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने सोमवार को एडीआर सेंटर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को बताया कि नालास ने मुफ्त कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 जारी किया है। इस नंबर को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सिविल अस्पताल व स्कूलों में चस्पा करें, ताकि आमजन को इस टोल फ्री नंबर की जानकारी मिल सके। वे इसके माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 और नालसा पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू नालसा डाॅट जीओवी डाॅट इन को जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01684-245048 पर भी आमजन कानूनी सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें