फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के अन्य लोग मांगते रहे माफी, चिकित्सक अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के नए भवन में बनाए गए कोविड वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग महिला को सही इलाज नहीं देने का आरोप लगा एक अन्य महिला ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंकित को थप्पड़ जड़ दिया। जब इस बात का पता दूसरे चिकित्सकों को लगा तो वे उतर आए और केस दर्ज करवाने का फैसला लिया। हालांकि इसी बीच उपचाराधीन महिला की मौत हो गई। वहीं महिला के परिजनों व थप्पड़ मारने वाली महिला ने चिकित्सकों से माफी मांग ली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। महिला ने कहा कि सॉरी सर, उस समय मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं रहा था। इस पर विवाद निपट गया।
विज्ञापन

दरअसल शहर के राजनगर निवासी बुजुर्ग महिला राजपति का इलाज पिछले कुछ दिन से कोरोना वार्ड में चल रहा था। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब चार बजे महिला के साथ आए लोगों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक उसका सही से इलाज नहीं कर रहे हैं। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ रही है। इसको लेकर कुछ लोगों ने यहां तैनात चिकित्सक डॉ. अंकित के साथ हाथापाई की और एक महिला ने उन्हें थप्पड़ तक जड़ दिया। डॉ. अंकित ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसको लेकर सुबह ही चिकित्सक लामबद्ध हुए कि आरोप महिला व अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। इसी दौरान करीब साढ़े नौ बजे कोविड वार्ड में दाखिल महिला की मौत हो गई। वहीं इसके कुछ समय बाद ही महिला के परिजनों व थप्पड़ मारने वाली महिला ने सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, पीएमओ डॉ. बिमला राठी, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डॉ. चंद्रमोहन व डॉ. अंकित के समक्ष पेश होकर माफी मांग ली। इस पर महिला की मौत को देखते हुए चिकित्सकों ने विवाद को निपटा दिया।
परिवार के अन्य लोग मांगते रहे माफी, चिकित्सक अड़े
इससे पहले सुबह आठ बजे से ही चिकित्सक को थप्पड़ मारने वाली महिला का परिवार पंचायती तौर पर मामले को निपटाने के लिए सक्रिय हो गया था। इस दौरान कई लोगों ने चिकित्सकों से बातचीत कर पंचायती माफी के लिए मनाया, लेकिन थप्पड़ मारने वाली महिला यहां नहीं पहुंची। उसके परिवार के अन्य लोग माफी मांगते रहे। इस पर चिकित्सकों ने परिजनों को कह दिया कि वे महिला के शव को ले जाकर संस्कार करवाएं। चिकित्सक अपनी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद थप्पड़ मारने वाली महिला को बुलाया गया और उसकी माफी मांगने पर चिकित्सक समझौते पर राजी हो गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में भी दिख रही थप्पड़ मारती
मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोविड वार्ड का सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई। इसमें महिला आते ही चिकित्सक को थप्पड़ मारती दिख रही है।
परिजनों ने माना मिला है सही इलाज
पीएमओ डॉ. बिमला राठी के कार्यालय में जब महिला के परिजन माफी मांगने पहुंचे तो यहां डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने पूछा कि क्या उनके मरीज की संभाल नहीं हुई। उन्होंने खुद एक दिन में दो-दो बार संभाला है। रात के समय भी हर कुछ मिनट में चिकित्सक मरीज के पास जा रहा था। इस पर महिला ने कहा कि उस समय वह आपा खो गई थी, इसके चलते ऐसा हो गया।
कोई भी चिकित्सक कभी भी अपने मरीज के साथ लापरवाही नहीं बरतता। मैं खुद लगातार मरीज को देख रहा था। इसके बावजूद चिकित्सक को थप्पड़ मारा गया। दाखिल महिला की मौत होने के व परिजनों द्वारा माफी मांगने पर समझौता हो गया है। महिला का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश भेला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें