जींद। पेंशनर समाज की बैठक वीरवार को ब्राह्मण धर्मशाला में भलेराम बूरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन योगाचार्य जोरा सिंह आर्य ने किया। इसमें सरकार से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मांग की गई कि 60 वर्ष की आयु के बाद क्रमश 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाए। दिवंगत रिटायर्ड कर्मचारियों के परिजनों को भी एलटीसी भत्ता दिया जाए। मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह और कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू किया जाए।
मौके पर मास्टर तेलूराम शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, बलजीत शहरावत, लेखराज गौतम, प्रेम सिंह बांगड़ व रामफूल मौजूद रहे। संवाद